फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जलालाबाद में पीएनबी के गेट पर उपभोक्ताओं का चार घंटे चला धरना-प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद में  पंजाब नेशनल बैंक के बहार धरना देते पीड़ित उपभोक्ता,संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करीब दो करोड़ रुपये के गबन के मामले में तीन महीने बाद भी रकम न मिलने पर महिला-पुरुष उपभोक्ताओं ने बैंक गेट पर चार घंटे धरना दिया। उन्होंने बैंक पर स्टेटमेंट न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले भी बैंक के बाहर उपभोक्ताओं ने धरना दिया था। उस समय बैंक प्रबंधन को आरोपी अंकुर सैनी के खाते का स्टेटमेंट उपलब्ध कराने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया था, लेकिन स्टेटमेंट न मिलने से नाराज पीड़ितों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर शेर सिंह राणा के नेतृत्व में बैंक के मुख्य गेट पर करीब चार घंटे धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। धरने के दौरान शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने फोन पर एलडीएम शामली अनिल कुमार से ठाकुर शेर सिंह राणा की बात कराई। राणा ने स्पष्ट किया कि जब तक एलडीएम स्वयं मौके पर आकर समाधान का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी प्रमुख मांग करते हुए कहा कि, आरोपी अंकुर सैनी के बैंक खाते का पूरा लेन-देन स्टेटमेंट अविलंब सार्वजनिक की जाए और बैंक द्वारा फ्रीज किए गए संदिग्ध खातों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए और हड़पी गई रकम पीड़ित खाताधारकों को वापस की जाए।
लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने धरने पर पहुंचकर उपभोक्ताओं से वार्ता की। उन्होंने बताया कि गबन के संबंध में 300 से अधिक उपभोक्ताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच शामली कार्यालय में की गई थी। जो उपभोक्ता शामली नहीं पहुंच सके थे, उनकी जांच पीएनबी जलालाबाद शाखा में ही कराई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट जल्द आने वाली है। जांच के आधार पर पीड़ितों की रकम के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। आरोपी के खाते के स्टेटमेंट के लिए मंडल अधिकारियों से वार्ता हेतु एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा गया है। एलडीएम अनिल कुमार के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। इस अवसर पर सपा नेता तासीन मंसूरी, हामिद चौधरी, नफीस, फरमान, अकबर मंसूरी, कविता, राघव, विमलेश, मूर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें