फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में नवीन पुलिस लाइन का होगा निर्माण शुरू

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन की भूमि - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले की नई पुलिस लाइन का निर्माण कार्य अगले दो माह में शुरू होने की उम्मीद जगी है। इन दो माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी नियुक्त होगी। निर्माण एजेंसी नवीन पुलिस लाइन का डिजाइन तैयार करेगी। अगस्त माह मेेें निर्माण एजेंसी नई पुलिस लाइन भवन का निर्माण कार्य शुुरू कर देगी।
विज्ञापन

28 सितंबर 2011 को शामली जिला बनने के बाद गोहरनी-भैंसवाल गांव के जंगल में पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के लिए 75 एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने एसपी कार्यालय का निर्माण कर पुलिस महकमे को चार साल पहले हस्तांतरित कर दिया था। दो साल पहले लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने नई पुलिस लाइन का 232 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। एक मार्च 2020 को सीएम योगी ने पुलिस लाइन का शिलान्यास किया था। लोक निर्माण विभाग ने शासन को वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा था, मगर दो साल कोरोना काल के चलते शामली पुलिस लाइन और आवासीय भवनों की वित्तीय स्वीकृति नहीं हो पाई थी।
इस साल 31 मार्च 2022 को शामली पुलिस लाइन भवन के निर्माण हेतु 198.71 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई थी। जिसमें 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई। शामली पुलिस लाइन की 198.71 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी होने के दो माह बाद भी आनलाइन की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। गत तीन जून को लखनऊ में शामली पुलिस लाइन के आनलाइन टेंडर की तिथि घोषित की गई थी, मगर शामली पुलिस लाइन के लिए दस जून को आनलाइन टेंडर मांगे गए है। 11 जून को टेंडर खोले जाएंगे और उसी दिन निर्माण एजेंसी नामित करते हुए अगले दो माह में टेंडर प्रक्रिया, निर्माण एजेंसी से अनुबंध और नवीन पुलिस लाइन का डिजाइन तैयार कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण खंड भवन निर्माण के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी माह के 11 और 12 जून को शामली पुलिस लाइन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी नियुक्त होगी। इसके बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें