फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला पंसारियान में स्वच्छता अभियान चलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस नेताओं ने पंसारियन मोहल्ले के पास वाल्मीकि बस्ती में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में मंदिर में सफाई अभियान चलाया। पूजा-अर्चना कर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी को सद्बुद्घि को देने की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गिरफ्तारी के बाद गेस्टहाउस के कमरे में झाड़ू लगाकर सफाई की थी। मुख्यमंत्री ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। जिससे देशभर के कांग्रेसियों में उबाल है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं दो अक्तूबर को झाड़ू लगाकर गांधी जयंती मनाई गई थी। कांग्रेस ने सभी जातियों और धर्मों के लोगों का हमेशा सम्मान किया है। भाजपा के नेता प्रियंका गांधी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से बौखला गई है। मौके पर जिला सचिव अरविंद झंझोट, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, शेखरपाल, ब्रजपाल राणा, अश्वनी शर्मा, गय्यूर अली, अंकुर मलिक, नंदू प्रसाद, प्रमोद कश्यप, रमेश मराठा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें