कैराना। सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का दौरा किया। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी कलीम हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की कैराना विधानसभा के गांव बराला, कुकरहेडी में सुऐब सिद्दीकी व गांव भूरा ग्राम प्रधान पिंकी के आवास पर बैठक हुई। बैठक में सभी ग्रामीणों की वोट बनवाने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष चौधरी कलीम हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से युवा व किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान संदीप गुर्जर, जावेद प्रधान पावटीकला, चौधरी नावेद, देवेन्द्र वालिया, चौधरी अश्वनी गुर्जर, चौधरी इरशाद, चौधरी सुशील, आसू पहलवान व नवाब चौधरी सहित आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।