फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्घि को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्घि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को महंगाई मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शेखरपाल के माजरा रोड स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनहित से कोई सरोकार नहीं रह गया है। लगातार बढ़ती महंगाई से जनता दुखी हो चुकी है। सरकार के सभी फैसले जनता पर भारी पड़े। नोटबंदी कर देश की जनता के साथ छल किया गया। लॉकडाउन में रोजगार और कारोबार खत्म हो गए। सरकार तत्काल गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर जनता को राहत दे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, प्रवेश मलिक, सुरेंद्र सरोहा, अरविंद झंझोट, गय्यूर अली, प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बढ़े दाम वापस लिए जाने की मांग
झिंझाना। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दाम को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिडौली स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल पर नारेबाजी करते हुए बढ़े दामों को वापस लिए जाने की मांग की। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार में रोजगार खत्म हो गए हैं। महंगाई अपने चरम पर है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. बबलू शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, बृजपाल गर्ग, अंशुल गर्ग, रूपक तोमर, अनुराग अत्री, प्रियांशु शर्मा, लव कशयप, सीटू शर्मा, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें