शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शामली में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। विद्यालय का परीक्षाफल 99.54 प्रतिशत रहा ।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक गुलशन राय, पूर्व प्रबंधक त्रिलोकचंद, अध्यक्ष चंद्रदेव, सिल्वर बेल्स परिवार के मानस संगल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विराट कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। शिशु वाटिका में कक्षा प्रवेशिका से द्वितीय तक वर्ग में चेतक, कृष चौहान, प्राथमिक वर्ग में कक्षा तृतीय से पंचम तक अंशिका चौधरी और जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तक में कार्तिक शर्मा ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। कक्षा प्रवेशिका में प्रिंस चौहान, कक्षा शिशु में वंश, कक्षा प्रथम में वरीशा रोहिल्ला, कक्षा द्वितीय में कृतिका, कक्षा तृतीय में अंशिका, चौधरी, कक्षा चतुर्थ में देव ,कक्षा पंचम में अक्षय कुमार, कक्षा 6 में माही मलिक, कक्षा सप्तम में कार्तिक शर्मा, कक्षा अष्टम में राजश्री बालियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रबंधक व अध्यक्ष ने आचार्य आशीष जैन, सुधीर कुमार सैनी शिव कुमार धीमान अनुज शर्मा अमित कुमार प्रधानाचार्य संजय सैनी को विद्यालय के प्रबंधक अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य रविंद्र कुमार, प्रवेश शर्मा, विजेंद्र कुमार, मोहित कुमार, रामा शर्मा, सारिका शर्मा, संगीता शर्मा, रिचा संगल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील सैनी, सविता गुप्ता ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
दयानंद वैदिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल शामली में अंकपत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कक्षा छह से पारस कुमार, सात से अभय बालियान और आठ में गगन व ऋतु को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक रामकुमार, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।