फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांग्रेस जिला संगठन कमजोर, जल्द बदलाव होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस के पूर्व विधायक व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोमांश प्रकाश ने रविवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कांग्रेस संगठन में बदलाव किया जाएगा। जिले में कमजोर संगठन के कारण कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली कार्यक्रम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रविवार को श्री विश्वकर्मा नगर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर सोमांश प्रकाश ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि बदले राजनीति घटनाक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज मलिक के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस में कोई फर्क नहीं पड़ा है। जल्द ही जिला कांग्रेस संगठन में बदलाव किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर में पहुंचेगी।
मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि पिछले दो साल से कांग्रेस जिला संगठन निष्क्रिय चल रहा था। आज तक सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठक में नहीं बुलाया गया। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामलाल शर्मा, वैभव गर्ग, रविंद्र आर्य, अशोक जैन, महिपाल शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, सतप्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें