कांधला। थाना क्षेत्र के मोहल्ला खैल में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया।
मोहल्ला खैल में नाली विवाद को लेकर संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल तीन लोगों का उपचार कराया गया। पुलिस ने आसिफ पुत्र इनाम, आलम पुत्र मुस्तकीम, अमजद पुत्र शहजाद, अंसार पुत्र बुना, इसरार पुत्र रमजान, मुबारिक पुत्र राशिद, दीन पुत्र मुहम्मद, भूरा पुत्र पप्पू, मुकीम पुत्र पप्पू, इरशाद पुत्र रमजान, शाहिब पुत्र मेहराज, इसरार पुत्र मुस्तकिम को शांति भंग में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।