फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की हालत सुधरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को निर्माण एजेंसी के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जनपदीय समिति की बैठक हुई। डीआईओएस सरदार सिंह ने अवगत बताया कि जिले में 19 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें से 11 राजकीय इंटर कॉलेज और आठ राजकीय हाईस्कूल है। सभी राजकीय विद्यालयों की जांच करके तहसीलवार उपसमिति गठित की गई। तहसीलवार विद्यालय आवंटित कर विद्यालयों का निरीक्षण की अवस्थापना सुविधाओं को वरीयता क्रम में चिह्नित व जर्जर भवनों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश।
डीएम ने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग विद्यालयों के जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कराएंगे। डीआईओएस ने बताया कि उपसमितियों द्वारा की गई जांच कार्यालय में प्राप्त हो गई हैं। एस्टीमेट तैयार कराने को अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र भेज दिया है। डीएम ने एस्टीमेट शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पीडब्लयूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नंद कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें