फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का कार्यक्रम फिर हुआ स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी का कार्यक्रम फिर हुआ स्थगित
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शामली आगमन का कार्यक्रम एक बार फिर स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री का मंगलवार को जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने का कार्यक्रम था। अब पांच फरवरी को मुख्यमंत्री के आने की संभावना जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक फरवरी को शामली आगमन के कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को दो दिन पहले मिली थी। मुख्यमंत्री का शामली में जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल के निरीक्षण का कार्यक्रम बताया गया था। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया था। बीएसएम स्कूल में हेलीपैड तैयार किया गया। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। सोमवार दोपहर में अधिकारियों को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने राहत महसूस की। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांच फरवरी को आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिली है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि एक फरवरी को मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी मिली है, हालांकि उनका अभी तक अधिकारिक कार्यक्रम भी नहीं आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें