फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बादल, दोपहर को धूप, शाम को बूंदाबांदी

विज्ञापन
शामली सर्दी में बच्चे के साथ ई-रिक्शा में बैठ कर जाती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सुबह बादल, दोपहर को धूप, शाम को बूंदाबांदी
विज्ञापन

शामली। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। रात में पाला पड़ा और सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर में धूप निकली तो लोगों को सर्दी से कुछ देर के लिए राहत मिली। दोपहर दो बजे के बाद आकाश में घने बादल छा गए। थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। कड़ाके की सर्दी से बुधवार को भी पूरे दिन लोग कांपते रहे। बूंदाबांदी के बाद ठिठुरन और बढ़ गई।
इस माह की शुरूआत से ही मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश और शीतलहर के चलते सर्दी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे से लेकर करीब दो बजे तक हल्की धूप निकली। जिससे कुछ देर के लिए लोगों ने राहत महसूस की। बाद में सूरज फिर से बादलों में छिप गया। दोपहर बाद आकाश में घने बादल छा गए। थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शाम होते-होते फिर से सर्दी बढ़ गई और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक अगले तीन दिन ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिन बूंदाबांदी होगी और तापमान में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें