फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की अपहरण के बाद हत्या

विज्ञापन
जलालाबाद के गांव उमरपुर में कार्तिक की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बालक की अपहरण के बाद हत्या
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र के गांव उमरपुर में बृहस्पतिवार शाम से लापता 11 वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास ही स्थित गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर दो जगह दांत से काटे जाने जैसे निशान हैं। बालक की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
गांव उमरपुर निवासी संजीव का 12 वर्षीय पुत्र कार्तिक बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर से खेलने के लिए निकला था। संजीव ने बताया कि उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। रात भर उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस को बालक के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शाम करीब पांच बजे गांव के पास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे ईख के खेत में बालक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर दो जगह दांत से काटे जाने जैसे निशान थे। शव के निकट ही उसके कपड़े मिले हैं और शराब के दो खाली पव्वे भी मिले हैं। बालक के साथ कुकर्म किए जाने की आशंका जताई गई है। आशंका जताई गई है कि बालक को अगवा कर ले जाया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल, सीओ थानाभवन अमित सक्सेना तथा थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक का पिता संजीव मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। कार्तिक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमरपुर गांव में बालक का शव मिला है। उसके शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। शरीर पर दो जगह दांत से काटे जाने जैसे निशान मिले हैं। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना का खुलासा करने के लिए सीओ थानाभवन के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गईं हैं। - विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें