फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के वाहनों से जाम हुआ शहर

विज्ञापन
शामली में गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गन्ने के वाहनों से जाम हुआ शहर
विज्ञापन

शामली। शहर के अपर दोआब शुगर मिल में भारी संख्या में गन्ना आने के कारण रविवार को शहर में जाम के हालात बने रहे। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर गन्नों के वाहन खड़े रहने के चलते अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन

अपर दोआब शुगर मिल का पेराई सत्र चल रहा है। रविवार सुबह भारी संख्या में गन्ना आने के चलते शहर में जाम के हालात बन गए। सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियां व बुग्गी में गन्ना लेकर मिल में पहुंचे। जिसके चलते मिल गेट से लेकर कोतवाली, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, सिटी बिजलीघर, सुभाष चौक तक गन्नों के वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में मशक्कत करते नजर आए। रास्ता न मिलने के कारण अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने के चलते गन्ना कम आ रहा था। अब ज्यादातर किसान शाम को गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से जाम के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें