फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बाग ठेकेदार के घर का ताला तोड़ा

विज्ञापन
झिझाना में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
- नकदी गहने समेत लाखों का सामान की चोरी
विज्ञापन

- बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान भी ले गए चोर
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला ताड़वाला में बाग ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने चांदी के जेवर सहित लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया।
बुधवार रात कस्बे के मोहल्ला ताड़वाला निवासी सुभाष सिंह छत पर सोया हुआ था। रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर संदूक से एक लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर, पुत्री की शादी के लिए रखे नये कपड़े समेत लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। सुबह चार बजे के आसपास जब सुभाष छत से नीचे आया तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। पीड़ित ने बताया 12 जुलाई को उसकी बेटी की शादी है। उसके लिए घर में एक लाख रुपये, 45 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर, नये कपड़े और अन्य दान दहेज का सामान चोरी कर लिया। घर के अन्य सभी सदस्य भात के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया मामले की तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना का खुलासा न होने पर धरने की चेतावनी
कश्यप समाज के प्रधान सुरेश कश्यप ने चेतावनी दी कि पुलिस घटना को शादी की तारीख से पहले नहीं खोलती है, तो कश्यप समाज एसपी शामली में प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप लगाया कि थाना प्रभारी इतनी बड़ी चोरी की घटना को दर्ज न करके मात्र जांचकर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें