फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
education
विज्ञापन
कालेजों में पूरी नहीं हो रहीं सीटें
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध कालेजों में इस बार सीटें भरनी मुश्किल
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सीसीएसयू से संबद्ध कालेजों की यूजी कोर्सो में प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के दूसरे दिन भी प्रवेश लेने वालों का टोटा रहा। शहर के दोनों प्रमुख कालेजों में अभी तक भी सीटें पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

शहर के दोनों कालेजों में आज प्रवेश लेने के लिए काफी छात्र-छात्राएं पहुंचे, लेकिन इसके बाद भी सीटें काफी खाली रह गई हैं। बीएससी, बीए और बीकॉम तीनों में ही प्रवेश लेने वालों की कमी है। शहर के आरकेपीजी कालेज में जहां एक समय बीएससी एग्रीकल्चर लेने वालों में होड़ रहती थी इस बार एक चौथाई भी सीटें पूरी नहीं हुई हैं। बीएससी एजी में इस कालेज में 160 सीटें हैं, लेेकिन अभी तक केवल 33 सीटें ही भरी हैं। बीए में भी प्रवेश लेने वालों का टोटा है। शहर के वीवीपीजी कालेज में बीए में कुल 531 सीटें हैं, जिनमें अभी तक केवल 200 प्रवेश ही हुए हैं। आधे से ज्यादा सीटें खाली हैं। इस मेरिट से प्रवेश लेने की अंतिम तिथि नौ जून है। हालांकि प्रवेश के लिए अभी पांच दिन बाकी हैं। प्रवेश की स्थिति देखते हुए लग रहा है कि नौ जुलाई तक भी प्रवेश पूरे होने मुश्किल लग रहे हैं। कालेज प्राचार्यों का कहना है कि एक छात्र कई कई कालेजों से आवेदन करता है । मेरिट में नंबर आने पर वह सबसे पहले एडेड कालेज में प्रवेश के लिए प्रयास करता है वहां फीस कम होती है। शहर के दोनों ही कालेजों में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था से है यही वजह है कि बीकॉम में भी काफी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

आरकेपीजी शामली
बीकॉम 160 91
बीएससी 320 155
बीएसजी एजी 160 33
वीवीपीजी शामली
बीए 531 200
बीकॉम 160 90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें