फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पाला पड़ने से बनी ठिठुरन, धूप के साथ चली तेज हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में सूखा पाला पड़ने से सुबह ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 से कम होकर 105 रहा।
विज्ञापन

रविवार को हवा की गति मंद होने और धूप निकलने से मौसम में गर्माहट थी। रात में पाला पड़ने से मौसम ठंडा हो गया। धूप निकलने के बाद भी सुबह 10 बजे तक मौसम में ठिठुरन बनी रही। हालांकि दिनभर धूप निकली रही, लेकिन तेज हवा चलने से लोगों को ठंड महसूस होती रही। हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो रात में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, जिले में वायु प्रदूषण में भी सुधार आया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 105 रहा। सोमवार को 144 रहा था।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रो़ यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें