फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी बचाने के लिए बच्चों ने पीएम को लिखे पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ईशा फाउंडेशन और बेसिक शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से मिट्टी बचाओ अभियान का प्रारंभ किया। अभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बच्चों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश लिखे।
विज्ञापन

उपमा शर्मा ने बताया कि पत्र पर लिखे संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि वे देश की मिट्टी को बचाने के लिए कुछ करें। वर्तमान समय में कीटनाशक के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी की सेहत बिगड़ रही और कृषि भूमि भी लगातार कम होती जा रही है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने प्रधानमंत्री के नाम स्नेहिल संदेश लिखे, जिसमें उन्होंने लिखा कि मां समान इस धरती पर वर्तमान समय में मनुष्य अपने निजी स्वार्थ के कारण मिट्टी की महत्ता और उसके गुणों से खिलवाड़ कर रहे हैं। अत: किसी भी प्रकार प्रधानमंत्री मिट्टी को बचाने के दिए जनमानस को संदेश दे और इस प्रकरण को संज्ञान में लें।
पत्र लिखने वालों में अंजली, सना, वैष्णवी, रोहिण, वर्षा, फरीन, नगमा, इकरा, डोली, दिव्यांशी आदि छात्राएं शामिल रही। इन पत्रों को बीएसए कार्यालय में भेजा गया है। वहां से ईशा फाउंडेशन के द्वारा देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें