फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकालकर यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव का गढ़ी अब्दुल्ला खां स्थित भारत इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बच्चों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य बस स्टैंड, बाजार व गांव के मुख्य मार्गों से होकर स्कूल में रैली का समापन हुआ। बच्चों ने सड़क पर गुजर रहे राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने और दुर्घटना से बचने के उपाय बताए। बच्चों ने रैली के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन व शराब का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। वाहन हमेशा धीमी गति में अपनी साइड चलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य ने भी बच्चों, शिक्षकों, राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य तरुण कुमार सिंह, समन्वयक सुरूचि सिंह, मनीष चौहान, एक्टिविटी इंचार्ज तनु खाटियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें