शामली। मेपल्स एकेडमी शामली में किंडर गार्डन विंग में नन्हे मुन्ने बच्चों का जन्मदिन मौज मस्ती के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने संयुक्त रूप से केक काटा। शिक्षकों ने बच्चों को उपहार भेंट किए।
शनिवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में किंडर गार्डन विंग में गुब्बारों से सजावट की गई थी। इस अवसर पर उन बच्चों का जन्म दिन मनाया गया, जिनका इस माह में जन्म दिन मनाया जाता है। इस दौरान कक्षा नर्सरी से ईशानी, अभिजीत, दृष्टि, कक्षा एलकेजी से अर्निका, अवनी, दक्ष, कक्षा यूकेजी से पूरब, आरव पाल, दिशा चौधरी, कक्षा एक से शगुन और कक्षा दो से प्रीत, वेदिका, अरुण, हनी, मेघा, आदित्य का जन्म दिन मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बच्चों को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर रमशा, हुमा, प्रगति व प्रिया आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।