फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर 108 का चालान, वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर फेस मास्क न लगाने पर 108 लोगों के चालान कर 21450 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और बचाव के लिए अनलॉक-1 में लोगों को सार्वजनिक मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अनलॉक-1 के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ जनपद में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों बाजार आदि में फेस मास्क या फेस कवर न लगाने पर 108 लोगों के चालान कर 21450 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा अनलॉक-1 का उल्लंघन करने पर छह लोगों को हिरासत में लिया गया और पांच अभियोग दर्ज हुए। इसके साथ ही दोपहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर चलने पर 43 चालान कर 15400 रुपये जुर्माना और अन्य 91 वाहनों के चालान कर 57200 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें