बिजली का तार टूटकर गिरा, दो मवेशी मरे
कैराना। एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत हो गई।
मंगलवार दोपहर गांव भूरा निवासी सतीश बाईपास पर स्थित अपने घेर में नलकूप पर मवेशियों को नहला रहा था। इसी दौरान घेर के उपर से गुजर रही 11 हजार एचटी की विद्युत लाइन का तार टूटकर मवेशी पर गिर गया। करंट लगने से दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान सतीश ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर तहसील से लेखपाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। किसान ने बताया कि उसके मृत दोनों मवेशी की कीमत करीब एक लाख रुपये है। किसान ने प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।