शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर सूची जारी कर दी गई है, इसमें छात्राओंं के लिए कई विद्यालय के केंद्र काफी दूर बना दिए गए है। इससे छात्राओं को परेशानी होगी। अधिक दूरी पर बनाने पर आपत्तियां दर्ज कराई गई है। वहीं अन्य समस्या को लेकर भी 25 आपत्तियां दर्ज कराई गई है।
बोर्ड परिषद द्वारा 36 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी करने के बाद विभाग ने अंतिम सूची जारी करने के लिए केंद्रों से आपत्तियां मांगी गई थी, जिसमें केंद्रों द्वारा अलग-अलग प्रकार की 25 आपत्तियां दर्ज कराई गई है।
जिसमें जनता इंटर कॉलेज बहावड़ी व गोचर इंटर कॉलेज रसूलपुर ने छात्राओं परीक्षा केंद्र बिना किसी आवागमन व्यवस्था के अधिक दूरी के चलते आपत्तियां दर्ज कराई। बहावड़ी के प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्राओं का केंद्र कुरमाली इंटर कॉलेज बनाया गया है, गांव से आवागमन की उचित व्यवस्था नहीं है और केंद्र पांच किलोमीटर से दूर है।
गोचर इंटर कॉलेज प्रधाानाचार्य का कहना है कि उनका केंद्र जनता लिसाढ़ बनाया गया जो मैन रोड से हटकर है। आवागमन की व्यवस्था नहीं है व केंद्र अधिक दूरी पर है, उनके केंद्र बदलवाए जाए। जबकि जनपद के पांच राजकीय कॉलेज बिना सीसीटीवी व अन्य मूलभूत सुविधा न होने के बाद भी केंद्र बनाए गए है, जिन्हें प्रधानाचार्यों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए हटवाने की मांग की है। इसके साथ ही जनपद के बिग्रेडियर होशियार सिंह, इंटर कॉलेज एलम और हिंदू इंटर कॉलेज कांधला के प्रधानाचार्यों ने कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है।
उनका कहना है कि पिछली बार उन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन इस बार नहीं बनाया गया। सभी आपत्तियों का 23 तक जनपदीय समिति द्वारा निस्तारित करते हुए वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है, जिसके बाद 27 नवंबर को अंतिम सूची जारी होगी।
द