गणेश शंकर विद्यार्थी की मनाई जयंती
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महान क्रांतिकारी, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
मंगलवार को कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन के साथ हुआ। आचार्य प्रीतम सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव गीत समवेत स्वर में कराया। मुख्य वक्ता सोमदत्त आर्य ने गणेश शंकर विद्यार्थी के विभिन्न जीवन-संस्मरणों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने कार्यक्रम के आयोजन की प्रासंगिकता तथा उत्प्रेरणा पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद और संचालन ओजस्वी कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने किया। इस अवसर पर संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, बृजेश सैनी, नीटू कश्यप, वसीम खान, अंकुर कुमार, अक्षय कुमार, ब्रजपाल सिंह, सुखदेव सैनी, सुनील कुमार, देव पंवार, तनिष आदि मौजूद रहे।