-चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को बनाया निशाना, प्राथमिकी दर्ज
थानाभवन। कस्बे में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव हिंड निवासी शहजाद अली ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वे 6 सितंबर को जरूरी काम से दिल्ली गए थे। उनकी दुकान बंद थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वे दुकान पर पहुंचे। उन्हें दुकान की छत से पत्थर की दो सिल्ली हटी हुई मिलें। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, वायरिंग और दो प्लेट एम्पीयर ब्रास चुरा लिए। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।