फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार युवक जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों से उलझ गया। अभद्रता के आरोप में पुलिस ने युवक को पकड़कर जीआरपी थाने ले गई। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराकर चालान कर दिया। परिजनों द्वारा युवक को मंदबुद्धि बताने पर पुलिस ने निजी मुचलके पर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी के दो पुलिसकर्मियों उससे पूछताछ की तो युवक भाजपा और आरएसएस के बड़े नेताओं के नाम लेकर उन पर रौब गालिब करने लगा। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक के पास टिकट नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे शामली स्टेशन पर उतार लिया औार थाने ले आए। नशे में होने की आशंका के चलते रात में युवक का सीएचसी में मेडिकल कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राशिद निवासी पुराना कलियर रोड सहारनपुर का अभद्रता के आरोप में धारा 34 के तहत चालान कर दिया। पुलिस की सूचना पर शनिवार सुबह परिजन पहुंचे। परिजनों ने युवक को मंदबुद्धि होना बताया, जिस पर उसे निजी मुचलके पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें