फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश मिलेगा तो ही जाम खुलेगा

Wed, 21 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। कई घंटे से लाइन में लगने के बाद जब बैंक कर्मियों ने नो कैश का बोर्ड लटकाया तो ग्राहकों ने हंगामा दिया। बैंककर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करके रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए बैंक प्रबंधक से वार्ता की और लोगों को दो दो हजार रुपये का भुगतान किया कराया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब छह बजे से कस्बा कांधला में रेलवे रोड स्थित एसबीआई शाखा पर उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। बैंक खुलते ही नो कैश का बोर्ड लगने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

लोगों ने हंगामा करते हुए रेलवे रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया और बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया, लेकिन उपभोक्ता कैश दिलाने की बात पर अडे़ रहे। थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बैंक प्रबंधक से वार्ता करके उपभोक्ताओं की समस्या दूर करने के लिए कहा।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक     वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से बैंक को बहुत कम पैसा मिल पा रहा है। जिस कारण यह परेशानी हो रही है। बैक में हंगामे होने की सूचना पर कस्बे के कई व्यापारियों ने बैंक में   पहुंचकर पैसा जमा कराया।   उसके बाद बैंक ने दो दो हजार रुपये उपभोक्ताओं को दिए। इसके साथ ही कस्बे के कोऑपरेशन, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, सहित कई अन्य बैंकों पर कैश न होने के कारण उपभोक्ता हंगामा करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें