फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख के गहने व कपड़ों सहित कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लाख के गहने व कपड़ों सहित कार चोरी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के शिवालय रोड से बदमाशों ने एक कार चोरी कर ली। कार में दुल्हन के करीब चार लाख के गहने और करीब 40 हजार रुपये कीमत के कपड़े भी रखे हुए थे। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

कस्बे के शिवालय रोड निवासी इमरान की पुत्री की बरात शनिवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान से आई थी। शाम को खुरगान निवासी आजाद अपनी कार में दुल्हन के गहनों सहित कीमती कपड़े लेकर बरात में आया था। निकाह की तैयारी की जा रही थी। दूल्हे के पिता कुर्बान ने अपने भांजे आजाद को गाड़ी से दुल्हन के गहने और कपड़े लेकर आने को कहा। आजाद मकान से बाहर आया तो, घर के बाहर खड़ी कार नहीं मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें