फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई कार, एक की मौत

Wed, 05 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। गोहरनी रोड पर पुलिया से एक कार टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें परिजन निजी चिकित्सालय में ले गए।
विज्ञापन


थानाभवन के गांव काजीपुरा निवासी महिला शिमला और सहेंद्र शामली में एक जन्मदिन समारोह में आए हुए थे। बताया जाता है कि देर शाम ये दोनों तथा शिमला का भाई मित्तर मारुति कार में थानाभवन के काजीपुरा में लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गोहरनी रोड पर पहुंची तो वहां कार असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई।

इस हादसे में मित्तर निवासी खेड़ी करमू की मौत हो गई, जबकि शिमला व देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसा देखा तो तुरंत आदर्श मंडी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कार से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां से परिजन दोनों घायलों को एक निजी चिकित्सालय में ले गए। 
देर शाम तक इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं आई थी। एसओ आदर्श मंडी एमएसगिल ने बताया कि पुलिस से कार टकराने में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें