शामली। बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मेें आयोजित कार्यक्रम में जनपद के चारों कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं को डीएम ने पढ़ने के लिए एलईडी लाइटें वितरित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी विरेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप रहे।
स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके बाद डीएम सुजीत कुमार एवं एमएलसी विरेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने जनपद के ऊन, कांधला, चौसाना, कैराना व शामली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की मेधावियों को लाइटें वितरित कीं।
डीएम सुजीत कुमार और एमएलसी विरेंद्र सिंह ने होनहार छात्राओं को कस्तूरबा विद्यालय के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी। इस दौरान बीएसए चंद्रशेखर, बनत चेयरमैन पति जयंतर पाल सिंह, शामली वार्डन रश्मि, कांधला वार्डन प्रतिभा, कैराना से रेणु गुप्ता, ऊन से सुमनलता, शेखो देवी, बबली, प्रिया, शबनम जसलेश आदि मौजूद रहे।