ऊन। ऊन चीनी मिल पर रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने आगामी सत्र में मिल को गन्ना न देने व पूर्ण भुगतान लेने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।
ऊन की चीनी मिल पर किसानों का 60 करोड़ रुपये के लगभग बकाया भुगतान है। जिसको लेकर किसानों ने 26 सितंबर से धरना दिया हुआ। रविवार के दिन चीनी मिल गेट पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में एक स्वर में सभी किसानों ने ऊन चीनी मिल को गन्ना न देने का फैसला लिया। पंचायत में पहुंचे किसानों ने शासन प्रशासन पर मिल मालिको से साठगांठ का आरोप लगाया। पंचायत के ऐलान के बावजूद भी कोई भी अधिकारी किसानों के बीच नहीं आया।
पंचायत में किसानों का कहना है कि जब तक पूर्ण भुगतान नहीं कर दिया जाता है। तब तक धरना जारी रहेगा। आने वाली 13 अक्तूबर का दोबारा पंचायत करने का ऐलान किया गया।
अध्यक्षता फेरु सिंह पिंडोरा और संचालन सनोज टोड़ा ने किया। आयोजित पंचायत में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में जगमेर, सुनील पिंडोरा, कपिल, मोनू, रामपाल, योगिंदर, राजबीर, पप्पू प्रधान, तिलकराम, नीटू, प्रदीप, कुलदीप मान, मनोज, योगेश, दिनेश गोयल, वेदपाल चिकारा, बिट्टू, रविंद्र आदि शामिल रहे।