फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छुट्टी के दिन भी खुली रहेगी सरकारी अस्पताल की ओपीडी

Mon, 10 Oct 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
डाक्टर
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र में बढ़ रहे बुखार के प्रकोप के चलते अब छुट्टी के दिन भी अस्पताल में सामान्य ओपीडी चालू रखने के आदेश सीएमओ ने दे दिए। सीएमओ के आदेश पर रविवार को सरकारी अस्पताल में ओपीडी चालू रही। इस दौरान डाक्टरों ने आने वाले मरीजों की जांच की। 
विज्ञापन


शामली जिले में बुखार ने कहर बरपा रहा है कि और लगातार अभी भी बुखार के चलते लोगों की मौतें हो रही है। इसी के चलते सीएमओ विनीता अग्निहोत्री ने आदेश दिए कि छुट्टी के दिन भी अस्पताल में ओपीडी चालू रहेगी। इसी के चलते रविवार को शामली अस्पताल में डा. जगमोहन द्वारा सीएमओ के आदेश पर ओपीडी चलाई गई। इस दौरान 15 मरीजों का चेकअप किया। 

कई लोगों के ब्लड की जांच की गई। डा. जगमोहन ने बताया कि जब तक बुखार का प्रकोप जारी रहेगा शामली अस्पताल में तक रोज ओपीडी चलेगी और बुखार के मरीजों की जांच की जाएगी और उनको दवाई का वितरण किया जाएगा। पहले दिन डा. जगमोहन, डा. दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें