फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के लिए 38वें दिन भी धरना

Wed, 02 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर ऊन चीनी मिल पर किसानों का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। इसके बाद भी मिल का कोई भी अधिकारी किसानों के बीच वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


किसानों ने चीनी मिल को गन्ना न देने और पूरा भुगतान न मिलने तक धरना जारी रखने का एलान किया है। मंगलवार को फोन पर वार्ता के बाद मिल अधिकारियों ने किसानों के बीच आने की घोषणा की थी। लेकिन मिल की ओर से किसानों के बीच में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।

किसानों ने बताया कि मिल की ओर से बकाया भुगतान के पांच करोड़ रुपये देने का वादा किया गया था, उनसे कहा गया था कि तीन नवंबर को हाईकोर्ट में लांबित चीनी वाद में किसानों के हक में फैसला आने पर चीनी बेच कर वह पैसा किसानों को दे दिया जाएगा। लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मिल प्रशासन किसानों में फूट डालना चाहता है और बार-बार झूठा आश्वासन दे रहा है।  किसानों ने पूूूरे भुगतान की मांग करते हुए आगामी पेराई सत्र में मिल को गन्ना न देने और सभी ग्राम सभाओं से प्रस्ताव पास करा अन्य चीनी मिलों को गन्ना आवंटन कराने का प्रस्ताव पारित करा डीएम को भेजने की घोषण की है।
विज्ञापन

इस दौरान पर पप्पू प्रधान गागोर, रवि सिरोही, भास्कर, मोनू, मनोज चौधरी, कपिल, जगमेर, राजवीर, संजीव प्रधान, प्रमोद नौनागली, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें