कैराना। बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2017 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के एक दिन शेष रह जाने पर चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। कचहरी परिसर में मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।
बुधवार को प्रत्याशी पूरे दिन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने पर लगे रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दिनेश चंद शर्मा, खड़क सिंह चौहान और नरेंद्र कुमार गोयल चुनाव मैदान में अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
वहीं, महासचिव पद पर आलोक चौहान, सरवेज जंग में सीधा मुकाबला होगा। इसके अलावा सह सचिव प्रशासनिक पदों पर अनिल कुमार व सदारत अली के बीच सीधा मुकाबला होना तय है। कोषाध्यक्ष पद पर भी अखलाक, अवनीश कुमार व महेश चंद आर्य के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। शुक्रवार को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को अधिवक्ताओं चुनावी चर्चाएं चलीं।