फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के पानी पर लगा पुलिस का पहरा

Mon, 18 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
kishan - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर को 500 क्यूसेक पानी कम मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। उपलब्ध पानी के लिए किसानों में टकराव होने की संभावना है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था कर दी है।  
विज्ञापन


हरियाणा-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर जानेे वाली यमुना नदी में पानी का पहले से अभाव चल रहा है। अप्रैल से लेकर जुलाई तक पानी की मांग रहती है। इस दौरान नहर एवं राजवाहे की पटरी काटकर किसान पानी की लूट कर लेते हैं। इस साल टिहरी बांध से गंगा एवं यमुना नहर को अपेक्षा से कम पानी मिल पा रहा है। पूर्वी यमुना नहर में गंगा लिंक नहर से एक हजार क्यूसेक पानी का प्रावधान किया गया था।

पानी की कम उपलब्धता होने से पूर्वी यमुना नहर को मात्र 500 क्यूसेक पानी उपलब्ध हो रहा है। पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अधिकारी मनोज शाहू व सहायक अभियंता श्रीराम बाबू ने बताया कि गर्मी जैसे बढ़ रही है, पानी की मांग बढ़ती जा रही है, यदि अप्रैल, मई में बारिश नहीं हुई तो पूर्वी यमुना नहर में पानी का संकट बढ़ जाएगा। पानी के हिसाब से बागपत जिले कारोस्टर चालू है। गर्मी में पानी की जरूरत को देखते हुए 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जिले को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। 28 अप्रैल के बाद चार मई तक बागपत जिले को पानी उपलब्ध होगा। पांच मई से शामली जिले के किसानों को रोस्टर के अनुसार पानी मिलेगा।
विज्ञापन


पानी की लूट रोकने के लिए मांगी पुलिस 
शामली। सहारनपुर जिले सेे लेकर गाजियाबाद जिले की सीमा तक 200 किमी लंबी पूर्वी यमुना नहर में पानी को लेकर किसान आमने-सामने आ जाते हैं। किसानों के बीच बंदूक तक निकल आती हैं। इस बार पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिकारियों ने पानी की लूट को रोकने के लिए पुलिस की मदद मांगी है। पूर्वी यमुना नहर सहारनपुर, शामली, बागपत व गाजियाबाद तक जाती है।

सहारनपुर से लेकर बागपत- गाजियाबाद में अंतिम टेल तक गर्मी में पानी नहीं पहुंच पाता है। सहारनपुर और शामली जिले से यमुना नहर को अप्रैल में पांच सौ क्यूसेक पानी चलता है। बागपत में मात्र एक सौ क्यूसेक पानी पहुंच पाता है। पूर्वी यमुना नहर के जिलेदार अबुंज कुमार का कहना कि यमुना नहर के अंतिम छोर तक पानी की लूट हो जाती है। शामली और बागपत जिले में एक सौ कुलाबे हैं। 

यहां होती पानी की लूट
भनेड़ा उददा, यारपुर, भैसवाल, शामली करमूखेड़ी, खंदरावली, माल्हीपुर, फजलपुर, कांधला, नाला, किशनपुर बराल, रमाला, बिजवाड़ा
बड़ौत, डौला। 

पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिकारियों का पत्र मिला है। जिले के संबधित थानों को पूर्वी यमुना नहर खंड की पटंरी की पुलिस फोर्स को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। पानी की लूट होने व पटरी का कटान होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।-विजय भूषण, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें