फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में कुरीतियों से दूर रहने का किया आह्वान

विज्ञापन
कैराना में पंचायत करते मुस्लिम मल्लाह समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पंचायत में कुरीतियों से दूर रहने का किया आह्वान
विज्ञापन

कैराना। राष्ट्रीय मुस्लिम मल्लाह वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गांव रामड़ा में आयोजित पंचायत में समाज में बढ़ती दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी व अशिक्षा के खिलाफ समाज के लोगों को जागरूक कर कुरीतियों को दूर करने की अपील की गई।
विज्ञापन

रविवार को गांव रामड़ा के मदरसा अहमद उल उलूम में राष्ट्रीय मुस्लिम मल्लाह वेलफेयर सोसायटी की ओर से पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की राष्ट्रीय मुस्लिम मल्लाह वेलफेयर सोसाइटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष मुकीद ठेकेदार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज में दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी व अशिक्षा के खिलाफ जागरूकता लानी होगी। ब्याह, शादियों में जरूरत के सामान के अलावा अधिक दहेज न दिया जाए। कमेटी के सचिव शकील ने कहा कि घरेलू हिंसा पर रोक लगनी चाहिए। इस दौरान मौलाना खालिद, हाफिज इस्लाम, शब्बीर प्रधान, जाहिद हसन प्रधान, मास्टर शकील, हाजी जहीर, शमशेर, दिलशाद प्रधान, जमील, तासीम प्रधान और मुस्तकीम मल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें