फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गन्ना मंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे अफसर

Sat, 09 Jan 2021 12:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मंत्री सुरेश राणा के पिता के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में थानाभवन निवासी कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में नेता समर्थक और अफसर पहुंचे। आज कस्बे का बाजार भी बंद रहा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, खुद देखेंगे व्यवस्था, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

वहीं सैकड़ों गाड़ियों का काफिला पहुंचने के कारण कस्बे में जाम की स्थिति रही। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों के रोकने की व्यवस्था की। सुबह 11 बजे गन्ना मंत्री के आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। चरथावल रोड स्थित फॉर्म हाउस के पास अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईएसआई को गोपनीय जानकारी भेजता था पूर्व सैनिक सौरभ, साक्ष्य जुटाने के बाद एटीएस ने कसा

बताया गया कि वे 94 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पांच पुत्र और एक पुत्री है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा चौथे नंबर के पुत्र  हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें