फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएम के खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

Thu, 10 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गाजियाबाद में आयोजित सुपर हाउस लिटिल चैंपियनशिप में बीएसएम के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। चैंपियनशिप में बीएसएम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में 13 पदक जीते। स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बीएसएम स्कूल के उप प्रधानाचार्य विकास मोहन केडिया ने बताया कि गत पांच दिसंबर को गाजियाबाद के एलम हाउस पब्लिक स्कूल में सुपर हाउस ग्रुप द्वारा लिटिल चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया। इस चैंपियनशिप में दिल्ली, एनसीआर के कई स्कूलों समेत बीएसएम स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में बीएसएम के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते। गोला फेंक में आर्यन कुमार ने स्वर्ण पदक, दौड़ में मोहम्मद शबीन ने स्वर्ण पदक, जंप में तनीषा चौधरी और दौड़ में खुशी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन


 इसके अलावा स्कीपिंग रेस में आन्या, हर्डल रेस में अभिषेक, तीस मीटर रेस में आस्था, उत्कर्ष, वंशु पंवार ने कांस्य पदक जीता। टेनिस बॉल रेस में यशिका चौधरी, बॉल थ्रो में आशीष चौधरी, हूला हूप रेस में अभिषेक कुमार, बोर्ड जंप में आशीष और अजय ने कांस्य पदक जीते।

मंगलवार को स्कूल में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। इस दौरान चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, टीम कोच उमेश दत्त, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें