शामली। बुधवार को पांचवें दिन भी कोहरे का कहर जारी रहा। बुधवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने से भगवान सूर्यदेव के दर्शन न होने से मौसम में ठंडा रहा। दोपहर के समय हलकी बूंदा बांदी के मौसम को ठंडा करने से दिनरात के तापमान में गिरावट दर्ज की। इससे आठट्रेनें लेट रहीं। इससे यात्री परेशान रहे।
लगातार पांचवें दिन कोहरे का कहर जारी रहने भगवान सूर्य देव के दर्शन न होने से मौसम ठंडा रहा। दोपहर बाद हलकी बूंदा बंादी से दिन के अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की। कोहरा और खराब मौसम के कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस आधा घंटे से ज्यादा समय लेट रही। जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय सुबह 7.40 बजे है, यह ट्रेन सवा सात बजे पहुंची।
सुबह साढ़े आठ बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली एक घंटा 45 मिनट लेट रही। यह ट्रेन शामली दस बजे के लगभग पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन भी आधा घंटा लेट रही। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय बारह बजे का है। पैसेंजर ट्रेन दोपहर एक बजकर 42 मिनट पर पहुंची है। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 40 मिनट लेट रही। दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय शाम चार बजे पहुंचने का समय है।
यह पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे लेट साढे़ पांच बजे शामली पहुंची। शाम 6.40 बजे शामली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ढाई घंटा लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा और यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने कोहरे के समय यात्रियों से ट्रैक सावधानी से पार करने और ट्रेन की आवाज सुनकर पार करने का अनुरोध किया है। मानव रहित फाटकों से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को सामने देखकर और आवाज सुनकर निकले।