फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 618 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Wed, 07 Feb 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में दूसरे दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी विषय का और इंटर में कॉमर्स वर्ग का सामान्य आधारित विषय की परीक्षा हुई। जिसमें दोनों विषयों              की परीक्षा में 13557 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। जिसमें से 618 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। सचल दल ने केंद्रों पर छापा             मारी की। जिसके चलते किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं            पकड़ा गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें जनपद के सभी 33 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें सभी केंद्रों पर हिंदी विषय में 13359 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से 617 परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। 12742 ने ही परीक्षा दी। द्वितीय पाली में इंटर कॉमर्स वर्ग में सामान्य आधारित विषय की परीक्षा हुई। यह परीक्षा केवल जनपद के तीन परीक्षा केंद्र पर कराई गई। जिसमें पूरे जनपद से केवल 198 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से केवल एक छात्र ने परीक्षा छोड़ी। जिसमें केवल 197 ने परीक्षा दी।

सुबह की पाली में सभी सचल दलों ने संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र पर छापामारी अभियान चलाया। जिसमें किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। वहीं कॉलेज स्तर के सचल दल ने भी बीच बीच में चेकिंग अभियान चलाया जाता रहा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया प्रश्नपत्र आसान
सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा देने के बाद बाहर आए कुछ छात्रों से प्रश्नपत्र के बारे में जाना तो उन्होंने प्रश्नपत्र काफी सरल बताया। जिसमें ब्रिगेडियर कॉलेज में दे रहे छात्र अजय और समीर ने बताया कि सभी प्रश्न अच्छे थे।
पेपर ज्यादा कठिन न होने के कारण ढाई घंटे में ही सभी प्रश्नों के उत्तर उत्तर पुस्तिका में दर्ज कर दिए थे। वहीं छात्र तुषार व नितिन का कहना है कि पेपर में लघु व अतिलघु प्रश्नों के साथ ही बहुविक्लपीय प्रश्न भी बहुत ही सरल थे। जिनका उत्तर आसानी से दे दिया गया। जिससे अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।

परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंच रहे शिक्षक

ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बालगोविंद ने बताया कि कुछ शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा केंद्र पर समय से नहीं पहुंच रहे। जिससे परीक्षा में बाधा उत्पन्न रहने की समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगर अगली परीक्षा में कोई शिक्षक और कर्मचारी देरी से आता है तो उसकी शिकायत डीआईओएस और डीएम से की जाएगी। सुबह की पाली में चार शिक्षक और एक कर्मचारी करीब 30 मिनट देेेरी से केंद्र पर पहुंचे।

11 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी

जलालाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज व गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी का पेपर हुआ। गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा में चार छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा 18 कक्षों में आयोजित हुई। उधर, दूसरे परीक्षा केंद्र नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक से प्राप्त जानकारी से पता चला कि 11 कक्षों में परीक्षा हुई। 11 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। केंद्र व्यवस्थापक अदीब अहमद खान ने बताया कि सभी कक्षों में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें