फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों की आवाज को दबाने काम कर रही भाजपा’

विज्ञापन
शामली में सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव उदयवीर कश्यप का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक मोहल्ला बनखंडी में सेंट एमडी पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की तीनों सीट को जिताकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि भाजपा अपनी संकीर्ण मानसिकता के साथ धुर्वीकरण की राजनीति चलती है लेकिन अखिलेश यादव विकास कि बात करते है। किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं और वंचितों की बात करते है। उनकी पीड़ा से अपने को जोड़ते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को कुचलने और उनकी आवाज को दबाने का काम किया है। शामली प्रभारी एवं पूर्व मंत्री उदयबीर कश्यप ने कहा कि 11 नवंबर को बुढ़ाना में होने वाले कश्यप महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील की। उन्होंने बताया कि रैली को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने इमरान मंसूरी को शामली नगर का अध्यक्ष, रमेश चंद चौहान को जिला सचिव, नसीम अली को शामली विधान सभा उपाध्यक्ष नामित किया गया। बैठक में शामली प्रभारी ममरेज राणा, सुभाषचंद सैन, बिजेंद्र चौहान ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

अध्यक्षता राकेश सैनी ने और संचालन विकास रुहेला ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर, भूपसिंह सैनी बिजेंद्र चौहान, बनारसी, सतबीर पाल, राजेंद्र कश्यप, सतीश चौहान, विपिन कुमार, मंजू प्रजापति, प्रवीन, महेश उपाध्याय, जीशान खान, इलयास, दीपक सैनी, सुभाष, जयसिंह, सत्यवीर सिंह, संकेत चौहान, राजेंद्र कुमार, इनाम अली, सूरजभान, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें