फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
शामली में तिरंगा यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली। शुभारंभ सदर विधायक जितेंद्र निर्वाल व पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

अरविंद संगल और नगर मंडल अध्यक्षा मीनू संगल ने सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नितिन वत्स, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिलामंत्री विवेक प्रेमी, संगीता जिंदल, कुसुम लतापाल, नगर मंत्री नीतू वत्स, मौजूद रहे। उधर, गढ़ीपुख्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ गोगा म्हाड़ी से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए सर्व हितकारी कन्या इंटर कॉलेज पहुंची। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोगा म्हाड़ी पर सफाई अभियान एवं पौधारोपण किया। सर्वहतकारी कन्या इंटर कॉलेज में जहां पर कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी ने तिरंगा यात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक नरेश सैनी एवं उप प्रबंधक नीरज जैन ने सांसद एवं जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। मौके पर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, चेयरमैन अली हसन, विशेष सरोहा, योगेश चेयरमैन, राजीव शास्त्री मौजूद रहे।
उधर, झिंझाना थाने में प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जय सीताराम किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रन सिंह ने पूरे स्टाफ के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। डीएवी पब्लिक स्कूल में पूरे स्टाफ के साथ आशीष मित्तल ने और एसडीएस कान्वेंट स्कूल में भी स्टाफ के पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कैराना नगर पालिका में पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन व पालिका स्टाफ ने दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण, माल्यार्पण व पुष्पार्पण किया। पालिका चेयरमैन द्वारा सफाई कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र टी-शर्ट वितरित की। बाद में स्कूली बच्चों ने पालिका से जागरूकता के उद्देश्य से नगर में रैली निकाली। तहसील परिसर में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें