फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : जसवंत

विज्ञापन
शामली के सेंट आरसी स्कूल में आयोजित भाजपा के बैठक में भाग लेते पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन जसवंत सैनी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश में 2022 में विधान सभा चुनाव लडे़गी। सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष, बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधानों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जसवंत सैनी कहा कि नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान अपने गांव, क्षेत्र में जाकर भाजपा सरकार बनवाने के लिए विकास कार्यों की गंगा बहाने का काम करें। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार भी खत्म हुआ है और अपराधों पर लगाम लगी है। 2022 में विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वह काम करें।
कार्यक्रम में जसवंत सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन तरार, प्रमोद सैनी अट्टा, रामजी लाल कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद संगल के द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र मादल पुर, पंकज राणा, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम पारचा, संगीता जिंदल, छतरपाल कश्यप एवं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री पूनम राणा, पिछड़ा वर्ग आयोग के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा ,व्यापार प्रकोष्ठ से गौरी शंकर, राजेश संगल, भाजपा नगर मंडल शामली अध्यक्ष मीनू संगल, बनत अध्यक्ष सुधीर चौधरी, सिलावर अध्यक्ष ऋषि पाल फौजी, नगर कोषाध्यक्ष संजय बंसल, नगर उपाध्यक्ष सतीश धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें