शामली भाजपा पिछडा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। भाजपा पिछड़ वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा आने वाले 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन मन धन से पार्टी के साथ खड़ा है।
शनिवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट कला में भाजपा कार्यालय में नरेंद्र कश्यप के पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों का हित भाजपा में सुरक्षित है। उन्होंने पिछड़ें वर्ग के लोगो ंको भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया। पार्टी की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की।
मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमिंद्र जांगडा, रुपेंद्र सैनी, क्षेत्रीय मंत्री रूबी प्रविता चौधरी, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष नीरज मलिक, जिला मंत्री विवेक प्रेमी, जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रधान, विनोद पांचाल, नरेंद्र चौहान मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा ने किया।