शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की राष्ट्रीय स्तरीय वार्षिक आम सभा शुक्रवार को जयपुर में हुई। जिसमें उद्योग हित के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। चैप्टर शामली के अध्यक्ष अनुज गर्ग ने कहा कि सरकार की बनाई गई योजनाओं का लाभ सभी उद्यमियों को मिलना चाहिए। विद्युत बिल में मिलने वाली छूट का सरलीकरण होना चाहिए। उद्यमियों को अपने जनपदों में कैंप लगाकर अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर व्यापार में आने वाली बाधा निपटानी चाहिए। वर्ष 2019-2021 में राष्ट्रीय स्तर पर चैप्टर शामली को उसकी बेहतरीन कार्यप्रणाली के चलते प्रथम स्थान मिला है। मौके पर अध्यक्ष अशोक मित्तल, महासचिव सुधीर कुमार, सचिव भारत मित्तल, कोषाध्यक्ष अभिनव बंसल, प्रवीण गोयल, वेदप्रकाश आर्य, निखिल ऐरण, मुकेश कुमार, गौरव गर्ग, अपूर्व जैन, अंशुल मित्तल उपस्थित रहे।