फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से संविधान और समाज दोनों को खतरा : मान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव का जिले में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के संविधान और समाज दोनों को खतरा है।
विज्ञापन

बूथवार शिक्षकों की भूमिका, संवाद से समाधान की ओर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश एवं प्रदेश के किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित आम आदमी के साथ धोखा किया है। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा पूंजीपतियों के हाथों देश को बेंच देने का मन बना चुकी है। उन्होेंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो बूथ स्तर पर मजबूती के साथ जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, मांगेराम, पिंटू प्रधान, कौशल किशोर भदौड़ा, डॉ. निर्भय गुर्जर, हरिकेश, शिवपाल सिंह, वतन मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें