शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान के अंतर्गत भाजपा जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन शर्मा ने किया। जिसमें तीन सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीनों सत्रों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन तरार ने किया।
जिसमें प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि आज कश्मीर का जो हिस्सा हमें मिला है वह सब डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का परिणाम है। वही द्वितीय सत्र में प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन शर्मा एकात्म मानववाद को लेकर पूर्ण रुप से चर्चा करते हुए जानकारी दी। इसके साथ ही सर्वे भवंतु सुखिन की प्रणाली पर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने सांस्कतिक राष्ट्रवाद से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहर ही हमारी राष्ट्रीयता का परिचायक है। इसके साथ ही क्ष्ेात्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया ने अपना विषय विधान सभा चुनाव व उसकी रणनीति पर प्रकाश डाला। वही अंतिम सत्र में विधायक सुरेश राणा ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान हरबीर मलिक, प्रसंन चौधरी, शशि अरोरा, पूनम राणा, रवि गोयल, राजकुमार, पवन तरार, आनंद पुंडीर, राजपाल चौधरी, मनोज चौधरी, अमरीश चौहान, नंदू राणा डा. रामजीलाल, पूरणचंद, अजय पंवार, राजन बत्रा, डा. मनोज शर्मा, राजेश मलिक, अभय तोमर मौजूद रहे।