फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी थाना पुलिस ने गांव बंतीखेड़ा में ढाई माह पहले हुई लूट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3600 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 29/30 सितंबर की रात को राव बाबू निवासी गांव बंतीखेड़ा ने रिपार्ट दर्ज कराई थी कि उनके चचेरे भाई अहसान के घर में अज्ञात बदमाशों घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में एक सप्ताह पहले पुलिस तीन आरोपियों मुन्ना, अफजाल व आरिफ को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना में साकिब निवासी गांव रतौल थाना खेकड़ा बागपत फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को पुलिस ने साकिब को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट के 3600 रुपये बरामद हुए है।
उधर, शामली के थाना झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना पर भूरा निवासी गांव चौसाना को 250 नशीली गोली अल्प्रासेफ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें