फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी फिर निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पूर्व जिले में भाजपा संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर घमासान मचा है। रोजाना कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है। जिसके चलते पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी पांच दिन में दूसरी बात निरस्त करनी पड़ी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने कांधला के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राहुल को भी हटा दिया।
विज्ञापन

सीएम योगी का दौरा जिले में कभी भी हो सकता है। इस बीच भाजपा के संगठन में जबरदस्त खींचतान लगातार जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी घोषित करना जी का जंजाल साबित हो रहा है। पांच दिन पूर्व जिले की अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित करने पर विरोध के स्वर मुखर हो गए थे। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने तकनीकी त्रुटि का हवाला देते हुए आनन-फानन में इसे निरस्त कर दिया था। दो दिन बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जिला महामंत्री के पद पर हुई नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि कुछ शिकायत मिलने पर अल्पसंख्यक मोर्चा की दूसरी सूची भी निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा कांधला के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष राहुल को भी पदमुक्त कर दिया गया है। इसमें जिला प्रभारी अजय शर्मा की भी सलाह ली गई है। जल्द ही कार्यकर्ताओं के साथ विचार कर नई सूची जारी की जाएगी। पार्टी में सभी पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की बात का सम्मान रखा जाएगा।
विज्ञापन

कैराना के 31 पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष को भेजा है इस्तीफा
- भाजपा के कैराना मंडल के 31 पदाधिकारियों ने बुधवार को अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर पर मनमानी करने, अपराधियों को पार्टी में पद देने और भाजपा को हराने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगा दिए थे। सभी पदाधिकारियों ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया था। इससे पहले झिंझाना में भी एक पदाधिकारी की नियुक्तियों को लेकर कई कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें