फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कोतवाली घेरी सरकार विरोधी नारेबाजी

Wed, 20 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। सपा सरकार की जन विरोधी नीतियों और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा के नेतृत्व में शामली कोतवाली पर धरना दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दस बजे भाजपा कार्यकर्ता विधायक के नेतृत्व में सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में शहर कोतवाली पहुंचे। बाबा राजवीर सिंह लांक की अध्यक्षता में चले धरना-प्रदर्शन में सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था से व्यापारी और आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि सपा के  मुखिया मान रहे हैं कि विधायक और मंत्रियों के काले कारनामों से सरकार की छवि खराब हुई है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने कहा कि सपा सरकार कवाल कांड को दोहराकर सत्ता में आना चाहती है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामजी लाल कश्यप, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मनोज चौधरी,  मोहित जैन, डॉक्टर मनोज शर्मा, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष विपिन कौशिक, अभय चौधरी, सचिन जैन, पुनीत द्विवेदी, रवि कश्यप, धनपाल सिंह, नरेश बंसल, राजवीर सिंह, राजेंद्र मादलपुर, राजेश मलिक ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


पूरण जाटव, कमलवीर सिंह, राजीव तोमर, भूपेंद्र सिंह, सरवीर सिंह, राकेश गर्ग, प्रियंवदा तोमर, सुशीला , सचिन जैन, नितिन गोयल, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, पीयूष वर्मा, नरेद्र अग्रवाल, नवीन मलिक, रवि कश्यप, आशु मौजूद रहे। संचालन हरवीर मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें