फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज नहीं सुन रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समाजवादी पार्टी नौजवान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष जाबिर राव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने भाजपा सरकार को दलित, पिछड़ा व किसान विरोधी बताया। प्रदेश कोषाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्रिजेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी को एकजुट होकर इस सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व ब्लाक प्रमुख शेरसिंह राणा ने भाजपा सरकार को लोकतंत्र की हत्यारी सरकार बताया। अध्यक्षता चौधरी शरीफ अहमद व संचालक सपा नेता संजय सिंह राणा ने किया। सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ धूमसिंह सैनी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा राजेश सैनी, राकेश सैनी, वतन सैनी, मास्टर राजकुमार सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें